असीरगढ का ऐतिहासिक क़िला Asirgarh Fort By Apurv Gavsindhe
नमस्कार दोस्तों , जैसा की आप जानते है , हमारा देश एक ऐतिहासिक देश है और यहाँ हजारो ऐसी धरोहर है जिनसे हमे पता चलता है , की हमारा देश कितना गौरवशाली इतिहास खुद मे समेटे हुए है , आज इसी कड़ी मे , मैं अपूर्व गावसिंधे आपको ऐसे ही एक वैभवशाली एवं गौरवशाली इतिहास की झलक बताने की कोशिश करूँगा , मेरे इस ब्लॉग मे आप भारत के दक्कन का दरवाजा कहा जाने वाला असीरगढ़ का किले के बारे मे जानेंगे , तो आइये हम इस अद्भुत किले का इतिहास जानते हैl असीरगढ़ मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में स्थित एक गांव है। असीरगढ का ऐतिहासिक क़िला बहुत प्रसिद्ध है। असीरगढ़ क़िला बुरहानपुर से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर दिशा में सतपुड़ा पहाड़ियों के शिखर पर समुद्र सतह से 250 फ़ुट की ऊँचाई पर स्थित है। यह क़िला आज भी अपने वैभवशाली अतीत की गुणगाथा का गान मुक्त कंठ से कर रहा है। इसकी तत्कालीन अपराजेयता स्वयं सिद्ध होती...